भाजपा मंडल खुंडियां के मंडल जोन की हुई बैठक                                                         पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र सिंह रवि ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत







मिलाप कौशल खुंडियां


उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भाजपा मंडल खुंडियां में खुंडिया ज़ोन की बैठक मंडल अध्यक्ष संजय राणा  की अध्यक्षता में हुई। मंडल जोन की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने शिरकत की व अन्य गणमान्य और विशिष्ट पदाधिकारी इसमें शामिल हुए।इस अवसर पर खुंडिया मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय राणा  के सौजन्य से युवा मोर्चा कार्यालय का भी उद्घाटन  पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने किया और अजय राणा के देश प्रेम और पार्टी के प्रति समर्पित भावना को नमन करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।

रविन्द्र सिंह रवि ने कहा कि शायद यह पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर युवा मोर्चा का यह पहला कार्यालय होगा उनकी इस पार्टी के प्रति लगन और समर्पित भावना सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा के इस पार्टी प्रेम को देखते हुए रविन्द्र सिंह रवि ने पार्टी के साथ जुड रहे नए युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को राजनीति के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यो में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading