इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर तथा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों एवं विशेष रूप से सक्षम के सशक्तिकरण (ई-सोमसा) विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से झंडुता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साईं मंदिर धरोटी में वृद्धजनों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर की अध्यक्षता बरठीं पंचायत प्रधान श्री कुलदीप धीमान ने की।शिविर में कुल 61 वृद्धजनों तथा 60 वर्ष के कम आयु वर्ग के 48 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 14 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई।स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. साधना ने नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
शिविर में कुल 130 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.