बलाहरा के शिक्षक ने लोगों के सहयोग से बरामदे में डलवाईं टाइलें

मिलाप कौशल खुंडियां

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाहलियां पंचायत के तहत आने वाले शहीद लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहरा के अध्यापक राकेश राणा ने छुट्टियां मे लोगों के सहयोग से स्कूल बरामदे में टाइलें डलवाकर एक मिशाल पेश की है राणा ने कहा कि बरवाला से जितेंद्र कुमार ने सीमेंट के बैग और स्कूल में कार्यरत चपरासी समया देवी ने टाइलें मेरे अनुरोध पर दान की है जिसके लिए स्कूल प्रबंधन आभारी रहेगा जबकि मिस्त्री और मजदूर का खर्चा उन्होंने अपनी जेब से दिया है।

कार्यवाहक मुख्य अध्यापक संजीव कुमार और स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान सीमा देवी और अभिभावकों ने इस कार्य के लिए सभी धन्य सज्जनों का आभार प्रकट किया है तथा स्कूल प्रबंधक कमेटी की प्रधान सीमा देवी ने कहा कि जब से स्कूल में राकेश राणा आए हैं तब से स्कूल में बच्चों व स्कूल संबंधित कार्य अपने स्तर पर करवाते रहते हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading