मनाली में पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, जल शक्ति विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे स्थानीय लोग और होटल व्यवसायी, महिला मंडलों ने भी किया जोरदार धरना-प्रदर्शन


संवाददाता शुभम ठाकुर मनाली

पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों गहराते पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। साफ पेयजल की मांग को लेकर स्थानीय जनता, होटल व्यवसायियों और महिला मंडलों ने जल शक्ति डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर क्षेत्र में नियमित और स्वच्छ पानी की आपूर्ति न करने का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग उठाई।


धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान मनाली में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों और होटल व्यवसायियों का कहना है कि कई इलाकों में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है, जिससे दैनिक जीवन और पर्यटन कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।


इस प्रदर्शन में एकता महिला मंडल अपर झाड़ग अलेऊ की अध्यक्ष सपना भी अपने साथियों के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


धरना-प्रदर्शन में कई महिला मंडलों की महिलाएं, स्थानीय लोग और होटल व्यवसायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading