समाज सेवी संस्था लोक कल्याण कमेटी लुथान की मासिक बैठक का हुआ आयोजन गरीब परिवार की मदद करना संस्था की प्राथमिकता




मिलाप कौशल खुंडियां



उपमंडल ज्वालामुखी के तहत ग्राम पंचायत लूथान  की एक प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था लोक कल्याण कमेटी  लुथान की   मासिक बैठक का मंगलवार को आयोजन किया गया । सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम बैठक में कमेटी के वरिष्ठ सदस्य शक्ति चंद कंवर के अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए  भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।।

तदोपरांत बैठक में आर्थिक सहायता के लिए प्राप्त  एक  प्रार्थना पत्र पर विचार विमर्श करके पात्रता  के आधार पर राम कुमार सुपुत्र स्वर्गीय अमर नाथ निवासी ग्राम लुथान को उसकी  पत्नी की बीमारी के उपचार हेतु   3000/=  रुपए की आर्थिक मदद कमेटी पदाधिकारियों द्वारा प्रार्थी को  प्रदान की गईं ।    बैठक में  कमेटी को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों  पर भी  विचार विमर्श  किया गया ।

कमेटी अध्यक्ष  ने बताया कि ये संस्था पिछले 10 वर्षों से दृढ़ संकल्प के साथ समाज सेवा के कार्यों में लगी है जिसमें गरीब परिवारों की बेटियों की  शादी व पढ़ाई के लिए तथा निर्धन व असहाय लोगों की बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती आई है । कमेटी अध्यक्ष  ने सभी सदस्यों और दानी सजनों का  आभार प्रकट किया जिनके भरपूर सहयोग और योगदान से  कमेटी अपने इस पुनीत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है ।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading