सुरेश कुमार ने धमरोला में किया सड़क का भूमि पूजन, लाखों की घोषणाएं भी कीं


भोरंज

विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत खरवाड़ के गांव धमरोला में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान गांव के संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।


इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि से पहली किश्त के रूप में 7 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है और इस सड़क पर जितनी भी धनराशि खर्च होगी, उसका प्रावधान चरणबद्ध ढंग से कर दिया जाएगा। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

उन्होंने गांव में पुलिया के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये और मोक्षधाम की शैड के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांव जख्योल (मंझला वास) की सड़क के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दस लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने इसी गांव के मोक्षधाम के लिए डेढ़ लाख रुपये, गांव रमेहड़ा में बनाए गए पेयजल के ओवर हैड टैंक के लिए एक माह के भीतर पाइपलाइन बिछाने और गांव लोहारवीं की सड़क को पक्का करने की घोषणा भी की।


सुरेश कुमार ने बताया कि तीन वर्षों के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। इससे यह क्षेत्र पूरे प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कृपा से ही यह संभव हो रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और विभिन्न मांगों की सुनवाई भी की तथा इनके निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, महिला कांग्रेस की सुशीला शर्मा, ग्राम पंचायत खरवाड़ की निवर्तमान प्रधान भागां देवी, पंचायत सदस्य रामप्यारी देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading