करसोग में आपदा प्रबंधन  को सुदृढ़ करने के उदेश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित


करसोग
आपदा प्रबंधन  को सुदृढ़ करने के लिए उप मंडल करसोग के तहत विकास खंड चुराग़ तथा विकासखंड करसोग में सर्व वॉलंटियर को जिओ टैगिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। करसोग में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में आपदा जोखिम को न्यून करने के उपाय बताए गए।


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से  जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने बताया जिला प्रशासन तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न उपमंडल स्तर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी  के माध्यम से जिले की सभी पंचायतों की जियो-टैगिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में स्थित सरकारी भवनों तथा संवेदनशील जनसंख्या जैसे वृद्ध व्यक्ति, दिव्यांग व्यक्ति, गर्भवती महिलाएँ एवं 0 से 4 वर्ष तक के बच्चों की जानकारी जियो-टैगिंग के माध्यम से एकत्रित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अब तक सदर, कोटली, बल्ह, सुंदरनगर, पधर, जोगिंदरनगर तथा धर्मपुर सरकाघाट,करसोग उपमंडलों में यह कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।  जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने बताया कि 10 को निहरी, 12 को  बाली चौकी में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीडीएमए अनिल शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading