मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता अभियान आयोजित


महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आज यहां मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ज़िला मिशन समन्वयक सोलन रेनू शर्मा ने दी।रेनू शर्मा ने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों को एनीमिया, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम, महिलाओं को प्रभावित करने वाले कैंसर की रोकथाम व इसकी शीघ्र पहचान के बारे में अवगत करवाकर उनके जागरूकता स्तर को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है।शिविर में उपस्थित महिलाओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, महिला सशक्तिकरण के लिए बुनियादी आजीविका, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर, वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading