चंगर क्षेत्र की सड़कों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोगों ने विधायक का किया धन्यवाद

मिलाप कौशल खुंडियां

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के तहत चंगर क्षेत्र भारी बरसात के कारण सभी स्थानों से अलग थलग हो गया था।बात करें चंगर की सड़कों की तो ज्वालामुखी से टिहरी सड़क, ज्वालामुखी से बग्गी कोके, ज्वालामुखी से मझीण,टिप नाला से नाहलियां,सुरानी से बग्गी कोके, सपड़ी से पनाहर व अन्य कई सड़कें भारी बरसात से टूट चुकी थीं।

जिसके चलते लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा था लेकिन विधायक संजय रत्न ने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए कि जैसे भी हो चंगर क्षेत्र की बंद सड़कों को फिलहाल छोटे वाहनों के लिए चलाया जाए ताकि लोगों को रोज मर्रा की आवश्यक सामग्री मिल सके।

चंगर क्षेत्र की सड़कें बन्द होने के कारण लोगों को ज्वालामुखी पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ रहा था। लोगों को 70 किलोमीटर सफ़र तय कर के ज्वालामुखी या अन्य स्थानों पर जाने के हजार से दो हजार रूपए खर्च करने पड़ रहे थे।

सुरानी के समाजसेवी प्रकाश चंद राणा, प्रधान बीरबल सिंह ने विधायक व प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि सुरानी के पास थलाकन में टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए ताकि स्कूली बच्चों, सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को राहत मिल सके।वहीं विधायक संजय रत्न ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों टिहरी,कुरेडा,मझीण,धतेहड,दलोह का दौरा कर लोगों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।


गांव पंचायत टिहरी प्रधान विरेंद्र कुमार, अन्य ग्रामीणों,गांव पंचायत अलुहा उपप्रधान दिलिप सिंह व अन्य ग्रामीणों गांव पंचायत हरदीपुर की प्रधान संजू शर्मा, वार्ड मझीण के जिला परिषद कुलदीप धीमान गांव पंचायत बग्गी की प्रधान सुती देवी, गांव पंचायत टिप की प्रधान सुनीता देवी व चंगर क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी विधायक, प्रशासन लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग, विधुत विभाग का धन्यवाद किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading