मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय महाविद्यालय मझीण में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग का सफल आयोजन किया गया।इन कार्यक्रमों का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर चंदन भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों और सशक्त नारों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और जागरूकता सराहनीय रही।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी ली और संकल्प लिया कि व स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ डॉक्टर सारिका, प्रो आरती गुप्ता, प्रो मुक्तामणी, डॉक्टर नीलम एवं प्रो लक्की भी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.