पशुशाला का एक हिस्सा गिरा, बाकी दिवारें भी फटीं

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत विकास खंड सुरानी की पंचायत टिहरी के वार्ड 6‌ में जगदीश चंद की पशुशाला की एक दिवार गिर गई। पशुशाला के मालिक जगदीश चंद का कहना है कि यह उनकी बुजुर्गों के समय की पशुशाला है।

इस पशुशाला तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने की वजह से इसका रखरखाव नहीं किया जा रहा है जिसके कारण इस पशुशाला का एक हिस्सा गिर गया तथा बाकी दिवारें भी गिरने वाली है।इस पशुशाला में पशुओं के लिए चारा व अन्य सामान रखा जाता था।जगदीश चंद ने कहा कि इसकी सूचना पंचायत प्रधान विरेंद्र कुमार व पटवारी रोहित को भी दे दी है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading