जिला के कोठीपुरा पंचायत के चंगर पलासनी गांव निवासी 81 वर्षीय श्री भंडारी राम वर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रूपये का अंशदान दिया। उन्होंने आज उपायुक्त बिलासपुर श्री राहुल कुमार को अंशदान राशि का चेक भेंट किया।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने के लिए भंडारी राम वर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका यह नेक कार्य समाज के दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य करेगा।81 वर्षीय श्री भंडारी राम वर्मा भारतीय वायु सेना से बतौर मास्टर वाॅरंट ऑफिसर (एमडब्ल्यूओ) के पद से सेवानिवृत हुए हैं तथा वर्तमान में वह कोठीपुरा पंचायत के चंगर पलासनी गांव में निवास कर रहे हैं।
इस अवसर पर एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह भी मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.