मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय महाविद्यालय मझीण में प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के अधिकारों एवं यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता हेतु प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की सदस्य प्रोफेसर आरती गुप्ता ने छात्राओं को यौन उत्पीड़न , घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध विभिन्न मोबाइल ऐप्स के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

।व्याख्यान में बताया गया कि महिलाएं अपनी सुरक्षा हेतु मोबाइल में महिला सुरक्षा ऐप्स जैसे 112 इंडिया, हिम्मत ऐप तथा अन्य निःशुल्क एप्स का प्रयोग कर सकती हैं। साथ ही, उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया।
इसके अतिरिक्त घरेलू हिंसा से बचाव व सहायता के लिए कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई और छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं सहित डॉ सारिका, प्रो. मुक्ता मणि, डॉ नीलम, प्रो मोहिनी एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहीं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.