मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भाजपा मंडल खुंडियां में नई ताजपोशी की गई है जिसमें गांव पंचायत मझीण की प्रधान प्रेम लता को मंडल खुंडियां से महिला मोर्चा का अध्यक्ष तो वहीं अशोक कुमार को मंडल खुंडियां ने ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है।मंडल अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि अशोक कुमार गांव हडवा डाकघर मझीण के रहने वाले हैं तथा 1998 से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अपनी इस नियुक्ति के लिए अशोक कुमार ने पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि,जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, मंडल अध्यक्ष संजय राणा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का धन्यवाद किया साथ ही महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने पर प्रेम लता ने भी सभी का धन्यवाद किया। दोनों का कहना है कि भाजपा और संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है वो इसका ईमानदारी से पालन करेंगे।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.