परागपुर के मनोज शर्मा (सन्नी) बने वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्यविक्रमादित्य सिंह ने जताया आभार, युवा नेता ने समाजसेवा में जुटने का लिया संकल्प

प्रदीप ठाकुर
रक्कड़ 8अक्टूबर:जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव मनोज शर्मा (सन्नी) को वीरभद्र सिंह फाउंडेशन का सदस्य नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर मनोज शर्मा को सदस्य बनाने पर खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया।



इस मौके पर परागपुर से ताल्ल ताल्लुक़ रखने वाले मनोज शर्मा ऊर्फ सन्नी  ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मनोज शर्मा ने कहा कि वे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के आदर्शों और उनकी विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।


वीरभद्र सिंह फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश में सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। इस नए सदस्य के जुड़ने से फाउंडेशन की युवा ऊर्जा और व्यापक पहुंच को और मजबूती मिलेगी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading