जय जयंती रामलीला क्लब लंघा 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक करेगा रामलीला का आयोजन

मिलाप कौशल खुंडियां: उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत घरना के लंघा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जय जयंती रामलीला क्लब लंघा 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामलीला का भव्य आयोजन करने जा रहा है। क्लब के संचालक दुर्गा दास चमन ने बताया कि इस क्लब को आप सभी के सहयोग व भगवान राम के आशिर्वाद से चले हुए 30 वर्ष पूरे हो गए हैं तथा इस 31 वर्ष में भी जय जयंती रामलीला क्लब द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं क्लब के सदस्यों राजू,अंकुर चमन,अनंत राम,पवन कुमार, हिमांशु कपूर आदि ने सभी लोगों से अपील की है कि इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह इस भव्य आयोजन में आ कर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस भव्य आयोजन को सफल करें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading