विधायक मलेंद्र राजन ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 24 लाख की राशि के चेक किए वितरित    lकहा…प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध


इंदौरा,7 जुलाई। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज स्थानीय वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राहत कोष,मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजनातथा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 14 लाभार्थियों को 4.34 लाख, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 4 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली क़िस्त के रूप में 1-1 लाख रुपये, 3 बेटियों को विवाह हेतु 6 लाख रुपये, 56 बच्चों को पॉकेट मनी के रूप में4.48 लाख तथा 8 बच्चों को उच्च शिक्षा सहायता के रूप में 1.15 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री राहत कोष से 11 लाभार्थियों को 4 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई। इस प्रकार विधायक द्वारा कुल मिलाकर 23 लाख 97 हजार की राशि जरूरतमंदों को वितरित की गई।


विधायक मलेंद्र राजन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाकर उसे आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा में मार्गदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उस जनहितकारी सोच का प्रमाण है, जिसमें अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता झलकती है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक समय पर, सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन जन सहभागिता का प्रतीक बन गया।


इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरिंदर ठाकुर, पंचायती राज प्रधान विजय कुमार,कानूनगो शिव चरण, सीडीपीओ कार्यालय से सुपरवाइजर दीपक कुमार, सुधा रानी और सुनीता,इंदौरा पंचायत प्रधान भोपाल कटोच, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कटोच, टप्पा प्रधान कुलबीर चंब्याल, पूर्व प्रधान हरजीत सिंह, पूर्व उप-प्रधान मनोहर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading