मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हिमाचल की संस्कृति, सौंदर्य और सद्भाव का उत्सव है। दूर-दूर से आए सैलानियों का उत्साह और स्थानीय लोगों की भागीदारी इस आयोजन की असली ताक़त है।

उन्होंने सभी कलाकारों और आयोजन से जुड़े हर सहयोगी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके उपरांत उन्होंने पर्यटकों से मुलाक़ात की। पर्यटक हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और आत्मीयता से अभिभूत दिखे।

समारोह में विधानसभा के उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.