मंडी,
उद्यान विभाग की महक परियोजना द्वारा वित्त पोषित सुगन्धित पौधों के रोपण एवं कटाई के पश्चात प्रबंधन एवं विपणन शीर्षक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र, मौहल-कुल्लू में आज संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुंदरनगर एवं बल्ह ब्लॉक के 37 किसानों ने भाग लिया तथा सुगन्धित पौधों की खेती से सम्बंधित समस्त आयामों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस कार्यक्रम में किसानों को विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गत एक प्रशिक्षण पुस्तिका भी तैयार की गई जिसका वितरण समस्त किसानों को किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।

कार्यक्रम में उद्यान विभाग की ओर से डॉ. संजय गुप्ता, उप निदेशक, उद्यान मंडी, डॉ. राजेश शर्मा, विषय विशेषज्ञ, शिवाली, अनामिका तथा नीता, उद्यान विकास अधिकारी, दीनानाथ, सह-उद्यान विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की ओर से कार्यक्रम समन्वयक, आर के सिंह, वैज्ञानिक-एफ तथा क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख, संयोजक डॉ. सरला शाशनी, वैज्ञानिक-ई तथा सह-संयोजक एवं आयोजक सचिव डॉ. मनीष त्रिपाठी, वैज्ञानिक-बी, तथा सह-संयोजक डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, वैज्ञानिक-ई, डॉ. केसर चंद, वैज्ञानिक-डी एवं डॉ. किशोर कुमार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.