मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लूथान में शनिवार को शिमला से आई टीम ने निरीक्षण किया जहां माइनिंग विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे बता दे ग्राम पंचायत लूथान में स्टोन क्रशर का मामला जो था जिसमें लगातार लोगों का भारी विरोध था जिसमें शनिवार को शिमला से अधिकारियों की टीम जिसमें माइनिंग विभाग, पॉल्यूशन विभाग, वन विभाग, रेवेन्यू सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जहां अधिकारियों ने लोगों से उनकी समस्याओं को सुनी और मौके का निरीक्षण किया।

ग्राम पंचायत लूथान प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि मेरे पास 2 बार एनओसी के लिए आए लेकिन लोगों ने विरोध किया और हमने नहीं दी और हम विरोध करते है कि ये क्रशर नहीं लगना चाहिए।
सनी जैन क्रशर मालिक ने कहा कि उन्होंने पूरे नियमों को मध्य नजर रखते हुए सारे कार्य किए है उन्होंने कहा हमने 3 बार एनओसी दी लेकिन प्रधान ने एक बार भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जिस कारण मुझे कंसेंट मिली और हम जो भी कार्य करेंगे वो कानून में रहकर ही करेंगे ।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि हम क्रशर नहीं लगने देंगे और जिन लोगों ने अपनी भूमि दी है वो भी विभाग के सामने एप्लीकेशन दे रहे है कि हम अपनी लीज कैंसिल करेंगे ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.