मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां गांव अलूहा की अंगारो देवी को सेना ने इनके पिता स्व नायक रसीला राम की साढ़े सत्रह हजार की मासिक पेंशन लगाई है। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि अंगारो देवी का जीवन काफी संघर्षमय रहा। अगस्त 2020 में इनके पिता का देहांत हो गया, एक साल बाद पति धर्मचन्द की अचानक मृत्यु हो गई तथा जनवरी 2022 में आखिरी सहारा माता केसरी भी चल बसीं। परिवार बीपीएल कैटेगरी में था तथा आय का कोई ठोस साधन नहीं था।
अंगारों अगस्त 2022 में पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के संपर्क में आई थी तभी से इनके पिता के आर्मी रिकॉर्ड में जिला सैनिक कल्याण विभाग धर्मशाला के माध्यम से पत्राचार शुरू करवाया। लगभग दो साल पेंशन के कागजात सही करवाने में लग गए। सितम्बर 2024 में सारे पेपर तैयार कर सिग्नल रिकॉर्ड्स में भिजवाए थे।लगभग डेढ़ साल के बाद अब पेंशन ऑर्डर निकला है जिस में अंगारों देवी को साढ़े सत्रह हजार की मासिक पेंशन लगी है।

अंगारों देवी ने इस उपकार के लिए भारतीय सेना, जिला सैनिक कल्याण विभाग धर्मशाला के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल गोपाल सिंह गुलेरिया, खुंडियां लीग के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा, कैप्टन कर्म सिंह, कैप्टन कश्मीर, सूबेदार मेजर रणवीर तथा सूबेदार सुरजीत का निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद किया है।
कर्नल एम एस राणा ने बताया कि ऐसे केस में उन्हीं बेटियों को पेंशन लगती है जो अपने माता पिता के रहते उन पर डिपेंड हो गई हों तथा अन्य शर्तें भी पूरा करती हों। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां में इलाके के इलावा बाहरी क्षेत्रों को परिवार भी पहुंच कर सेना से पेंशन संबंधित कार्य एवं जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा पिछले पांच वर्षों में दर्जनों परिवारों की मदद कर अब तक लगभग 7 करोड़ रुपया पेंशन स्वरूप दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.