बड़सर
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने आईटीआई बणी में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने पीएमईजीपी, मुद्रा लोन, शिक्षा ऋण, हिमाचल प्रदेश सरकार की डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना और अन्य योजनाओं के अलावा बैंक उपभोक्ताओं के अधिकारों, डिजिटल बैंकिंग, पीएम जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य योजनाओं से भी अवगत करवाया।
अजय कतना ने आरसेटी की ओर से आयोजित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आईटीआई के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया और अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.