गांव बस्तला और घोर घुलाणू में एचआईवी व टीबी मुक्त प्रदेश हेतु जागरूकता शिविर आयोजित


सरकाघाट


आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत नवाही के अंतर्गत गांव बस्तला और घोर घुलाणू में एचआईवी और टीबी मुक्त प्रदेश विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता सिविल अस्पताल सरकाघाट के आईसीटीसी काउंसलर सोनू कुमार ने की।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को एचआईवी/एड्स, यौन संचारित रोगों (एसटीडी), क्षय रोग (टीबी) तथा नशा मुक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सोनू कुमार ने बताया कि इन रोगों से समय पर जांच, सुरक्षित जीवनशैली और उचित उपचार के माध्यम से न केवल स्वयं को, बल्कि पूरे समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है।


उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक महिला और पुरुष को अपने परिवार और समुदाय में इन विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने बताया कि इस विषय पर जागरूकता हेतू 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक एक विशेष दो माह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत सरकाघाट क्षेत्र के विभिन्न गांवों और स्कूलों में जाकर लोगों को एचआईवी/एड्स, यौन संचारित रोगों और टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और पूरे भारत को एचआईवी व टीबी मुक्त बनाना तथा समाज को नशे की लत से बचाना है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading