
रिकांगपिओ
पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत मूरंग के पंचायत घर में आज एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने की।शिविर में बागवानी, कृषि, पशुपालन, वन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम, उद्योग विभाग तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधियों ने किसानों और बागवानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ उद्यान पूह डा. देव राज कायथ ने किन्नौरी सेब की जी.आई. टैगिंग, अंतरराष्ट्रीय ग्रेडिंग प्रणाली, मिनी सोलर कोल्ड स्टोरेज तथा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में कुल 165 किसान-बागवानों ने भाग लिया, जिनमें 80 पुरुष एवं 85 महिलाएँ शामिल थीं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर किसानों को वर्तमान राज्य सरकार की समावेशी एवं लाभकारी योजनाओं से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.