मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत दी टिहरी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का वार्षिक साधारण अधिवेशन पर विशेष सभा रखी है।इस सभा में वित्तीय स्थिति पर आम लोगों व सदस्यों के साथ चर्चा होगी।सभा के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि यह वार्षिक साधारण अधिवेशन सभा मुख्यालय टिहरी के प्रांगण में 12 मार्च को निश्चित किया गया है।
इस वार्षिक साधारण अधिवेशन में वित्तिय स्थिति,सभा की कार्य प्रणाली व अन्य मुद्दों से अवगत करवाया जाएगा।सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सभा के गत वार्षिक साधारण अधिवेशन में सभा के वर्ष 2024-25 के पड़ताल नोट पर चर्चा व अंकेक्षक द्वारा उठाई गई आपत्तियों और सुझावों की अनुपालनावर्ष 2025-26 की वित्तीय स्थिति पर व किए गए खर्चों की स्वीकृति
वर्ष 2025-26 अंकेक्षण करवाने बारे अंकेक्षक की नियुक्ति,सभा में गत वर्ष में नए सदस्यों की उपस्थिति व खारिज किए गए सदस्यों की स्वीकृति सभा सदस्यों की अमानतों पर ब्याज दर पर जारी ऋण पर ब्याज लेने की दर निर्धारित करने बारे सभा में ऋणी दोषियों की वसूली सुनिश्चित करने बारे व नियमानुसार कार्रवाई करने बारे सभा के कर्मचारियों के वेतनमानों में संशोधन अर्थात बढ़ौतरी करने बारे स्वीकृति सभा के आंगन में शेड बनाने व सभा की खाली पड़ी जमीन में चार दिवारी लगाने पर चर्चा सभा की तीनों उचित मुल्य की दुकानों में रंग पेंट करवाने व अन्य मुद्दों पर सभा के अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जा सकती है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.