*कृषि मंत्री ने ज्वाली क्षेत्र में बरसात व भूस्खलन से हुए नुकसान का लिया जायजा**प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है: प्रो. चंद्र कुमार*

ज्वाली
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की कोटला,सोलधा,नियांगल,त्रिलोकपुर तथा भाली ग्राम पंचायतों का दौरा किया और भारी बरसात व भू-स्खलन से हुए नुकसान का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।


   कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन परिस्थिति में आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए सभी पात्र परिवारों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।  प्रो. चंद्र कुमार ने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात और भू-स्खलन से गौशालाओं, पक्के व कच्चे मकानों को लगभग एक करोड़ तेईस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं और विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही है। उन्होंने बताया कि उपमंडल प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमें लगातार राहत व पुनर्बहाली कार्यों में लगी हुई हैं। प्रभावित सड़कों को खोलने तथा पेयजल और विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।


  ग्राम पंचायत भाली में भी कृषि मंत्री ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं, जहाँ फोरलेन निर्माण के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और वे असुरक्षित हो गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।


    उन्होंने प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

  इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचआई
विकास सुरजेवाला, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पूर्व ओबीसी संगठन के उपाध्यक्ष अश्विनी चौधरी,नियांगल पंचायत के प्रधान चुन्नीलाल,उप प्रधान संदीप सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading