*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन, गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करें अधिकारी : मलेंद्र राजन**विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश**विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर की समीक्षा बैठक*

इंदौरा,

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज स्थानीय वन विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर गहन चर्चा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की 17 पंचायतें पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण लंबे समय से बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।.


   विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट चुका है, वहां खाद्य आपूर्ति विभाग समय पर राशन और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करे। स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमें भेजकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करने और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

जल शक्ति विभाग को नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए ताकि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने पर प्रभावित क्षेत्रों का संपर्क शीघ्र बहाल हो सके। साथ ही, पशुपालन विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करने और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


   उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्थिति में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। विधायक ने प्रशासन को चौकस रहकर राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।


   बैठक के उपरांत विधायक मलेंद्र राजन ने मां दुर्गा माता मंदिर परिसर का दौरा किया। उन्होंने प्रस्तावित पार्क निर्माण के स्थल का निरीक्षण किया और मंदिर कमेटी की जनरल मीटिंग में  विकास कार्यों के लिए 45 लाख रुपये की राशि अनुमोदित की।


   बैठक में एसडीएम सुरिंद्र ठाकुर, डीएफओ निशांत पराशर, आरओ जगजीत चावला, तहसीलदार अमनदीप, एसएचओ आशीष पठानिया, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक पंकज गुरंग, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी दीपक महाजन, एक्सईएन विद्युत संदीप सन्याल, एसडीओ आईपीएच अनिल ठाकुर, एचडीओ बागवानी जोगिंदर, एसएमएस कृषि बोधराज, बीएमओ संदीप महाजन,वेटेनरी ऑफिसर संजीव कुमार, सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारी तथा सदस्य सचिव नितिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading