पूह उपमंडल के मूरंग पंचायत घर में संयुक्त जागरुकता शिविर आज


रिकांगपिओ


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह श्री रविंद्र सिंह ठाकुर शुक्रवार को पूह विकास खंड की मूरंग पंचायत के पंचायत घर में सितंबर 5, 2025 को प्रातः 11 बजे एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का शुभारंभ करेंगे।उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर में उद्यान, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, नाबार्ड, राज्य सहकारी बैंक, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति विकास वित निगम एवं श्रम विभाग के अधिकारी भाग लेंगे और स्थानीय लोगों को वर्तमान राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे ताकि धरातल पर वंचित वर्गों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।


रविंद्र ठाकुर ने स्थानीय प्रधान अनूप कुमार से अनुरोध किया कि वे स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों व वार्ड सदस्यों को प्रेरित करें ताकि स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर में भाग लेकर अपना जीवन स्तर सुधार सके।
इसके अतिरिक्त, विषय विशेषज्ञ उद्यान पूह डॉ देव राज कायथ बागवानों को आधुनिक तकनीकों व एकीकृत बागवानी मिशन के तहत प्राप्त वित्तीय अनुदान पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading