उन्नत भारत अभियान के तहत मिनी सचिवालय में नवाचार एवं सशक्तिकरण मेले का आयोजन


जोगिंदर नगर


उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत मिनी सचिवालय परिसर में नवाचार एवं सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम जोगिंदर नगर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि जीवन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ स्वयं उत्पाद तैयार करके, उन्हें प्रदर्शित व विक्रय कर रही हैं, जो उनके आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है। आज की नारी समाज में अपनी अलग पहचान बनाकर आगे बढ़ रही है।


इस मेले में उपमंडल के लगभग 15 महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने जहां तरह-तरह के स्थानीय व्यंजन प्रस्तुत किए, वहीं घरेलू व हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री भी की। मेले में आए लोगों ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से उत्साहपूर्वक खरीददारी की।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading