राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण में रसरंग की धूम





मिलाप कौशल खुंडियां




राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीन में सी एस सी ए रसरंग 2025-26 के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ये आयोजन प्राचार्या डॉक्टर सारिका के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्राचार्य सेवानिवृत बलजीत जमवाल रहे।

इस कार्यक्रम में  वशिष्ठ अतिथि डॉ चंदन भारद्वाज प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय जवालाजी रहे । कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर मोहिनी एवं दिव्यांशी राणा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जमवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनका सर्वागीन विकास हो।

प्राचार्या डॉक्टर सारिका ने विद्यार्थियों को सी एस सी ए के कार्यक्रमों के महत्व के विषय में बताया तथा विद्यार्थियों को रसरंग में भाग लेने के लिए बधाई दी। वशिष्ठ अतिथि डॉ चंदन भारद्वाज ने भी विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये प्रेरित किया तथा एक गीत गए कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

तत पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिन में  विद्यार्थियों द्वारा लैंगिक समानता एवं विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गये। विद्यार्थियों द्वारा समूह गान भी प्रस्तुत किए गए। युगल नृत्य में दिव्यांशी एवं अंशिका,सवीक्षा एवं कृतिका तथा दीया एवं नेहा ने मोहक प्रस्तुति दी।


एकल नृत्य में दिव्यांशी, नैंसी एवं बंदना ने अति सुंदर प्रस्तुति दी । समूह नृत्य तथा नाटी एवं लड़कों द्वारा प्रस्तुत भाँगड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा। मॉडलिंग में  छात्र एवं छात्राओं ने रैंप पर अपनी खूबसूरती से चार चाँद लगाए। सी एस सी ए प्रधान रुचिका ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना एवं उन्हें रंगमंच पर आकर अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका देना था।

इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गायन एवं मॉडलिंग के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ  मुक्ता मनी, प्रो आरती गुप्ता, डॉक्टर नीलम  प्रो मोहिनी एवं प्रो लकी ने निभाई।इस अवसर पर शिक्षक वर्ग के साथ समस्त गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading