इंदौरा,
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई।
विधायक मलेंद्र राजन ने बताया कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

विधायक मलेंद्र राजन ने अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए विभाग को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए। विधायक ने अधिकारियों से फील्ड में जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जनता के साथ समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में जल शक्ति के अधीक्षण अभियंता संजय ठाकुर,अधिशासी अभियंता आनंद बलौरिया,एसडीओ राजिंदर सनौरिया,अश्वनी कुमार व अनिल ठाकुर सहित विभाग के समस्त कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.