करसोग,
सिविल अस्पताल करसोग में आगजानी की घटना पर आधारित मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले कर्मचारियों, मरीजों और उनके तीमारदारों को आग लगने की घटना में सुरक्षित स्थान पर निकलना और अस्पताल प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेना रहा।

दोपहर बाद आयोजित की गई इस मॉक ड्रिल का संचालन खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान की देखरेख में हुआ जबकि मॉक ड्रिल के प्रभारी डॉ रिपन लाल रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके दायित्व का निर्वहन करने की रिपोर्ट तैयार की, जिस पर भविष्य में भी अम्ल किया जाएगा।

अस्पताल में दो जगह आग लगने का डेमो हुआ जिसमें ऑपरेशन थिएटर और इमर्जेंसी विभाग में पहले अग्निशमन यंत्रों द्वारा आग बुझाई गई और साथ में मरीजों को सकुशल तरीके से वार्ड से बाहर निकाला गया। इस मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया ।

मॉक ड्रिल को पूर्ण करने के पश्चात खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों,मरीजों और उनके तीमारदारों को आगजनी की घटना होने पर संयम बरतने, ऐसी घटना की पहले से तैयारी रखने, आग बुझाने के तरीके अपनाने, सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और मदद के लिए 108 ,101 और 112 नंबर पर फोन करने की सलाह दी । उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ऐसी मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.