कुन्नु के पास बस और ट्टक सड़क में धंसे  साढ़े तीन घंटे रहा बंद




किरण राही/पधर मंडी।
निर्माणाधीन फोरलेन पर कुन्नू बाजार के समीप निजी बस और ट्टक सड़क में धंस जाने से हाइवे तीन घंटे बंद रहा। हाइवे को बहाल करने में पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे कुन्नू मोहड़धार के पास निजी बस और ट्रक दलदल प्वाइंट को पार करती बार बीच सड़क में धंस गए।

इस बीच हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को वैकल्पिक कालेज मार्ग से होकर जाना पड़ा। निर्माण कंपनी की मशीनों के माध्यम से सड़क में धंसे दोनों वाहनों को बाहर निकालकर हाइवे को यातायात के लिए बहाल किया गया। स्थानीय निवासी लाल सिंह ठाकुर, संजय कुमार, हीरा सिंह, नागेंद्र सिंह ने बताया कि फोरलेन कटिंग से हाइवे के पुराने कलवर्ट को तोड दिया गया है। पानी की निकासी नहीं होने से मार्ग धंस रहा है और वाहन उसमें फंस रहे हैं।

रोजाना यहां लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह हाइवे पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। दोपहर बाद हुई भारी ओलावृष्टि से हाइवे पर वाहनों के पहिए जाम हो गए। इस दौरान मोहडधार, कुन्नू, भटेहड, माणा, दंग भटोग में वाहन जाम में फंसे। फोरलेन पर जगह जगह दलदल बनने से कटोच ने बताया कि हाइवे पर फंसे वाहनों को निकालने के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading