इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज क्षेत्र में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विद्युत सुधार कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें वार्ड नंबर 6, इंदौरा में 100 के.वी.ए. का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 5, इंदौरा में 63 के.वी.ए. के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 250 के.वी.ए. किया गया है, जबकि भरोड़ा क्षेत्र में भी 100 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर को 250 के.वी.ए. क्षमता तक बढ़ाया गया है। वार्ड नंबर 2 में नया 25 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है और गांव चनौर में भी 100 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर को 250 के.वी.ए. में अपग्रेड किया गया है।
विधायक ने बताया कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 66 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 48 ट्रांसफार्मर इंदौरा विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगाए जाएंगे, जबकि शेष 18 ट्रांसफार्मर फतेहपुर विद्युत मंडल के तहत बडुखर से सनौर तक स्थापित किए जाएंगे।

विधायक मलेंद्र राजन ने बताया कि इंदौरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विशेष भेंट की थी। इस दौरान क्षेत्र में ट्रांसफार्मर स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्परता से स्वीकृति प्रदान की। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इन विद्युत परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और वोल्टेज की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे आए दिन होने वाली बिजली कटौती की समस्या से आम जनता को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक द्वारा ग्राम पंचायत मंड सनौर की छात्रा रितिका पुत्री राजेश कुमार, जो अब तक रोजाना 4 किलोमीटर पैदल चलकर मंड मियानी स्कूल जाती थीं, को साइकिल प्रदान की गई। विधायक ने रितिका को साइकिल भेंट करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर छात्र-छात्रा को शिक्षा के लिए सुलभ सुविधा प्रदान करना है ताकि कोई भी बच्चा दूरी या संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक मलेंद्र राजन ने जन संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इंदौरा क्षेत्र में विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम में विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संदीप सान्याल,सहायक अभियंता शंकर दयाल, पुनीत धीमान,ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, स्थानीय पंचायत प्रधान भोपाल कटोच, प्रधान जीवन सिंह, प्रधान कुल बीर सिंह, प्रधान शिव दयाल, पौंग बांध विस्थापन पुनर्वास बोर्ड सलाहकार समिति निदेशक कुलदीप कीपा, डॉ. विशाल ठाकुर, उप प्रधान राणा प्रताप, बी.डी.ओ. सुदर्शन सिंह, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता कटोच, से.नि. तहसील कल्याण अधिकारी एम.आर.डोगरा, अनिल कटोच डोली, उमाकांत सूदन, युकां ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र पठानिया सनी सौरव, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, शारद कटोच, सुनीत कटोच सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.