विधायक मलेंद्र राजन ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा                                                अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*


इंदौरा, 

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


  बैठक के दौरान विधायक मलेंद्र राजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों के उन्नयन कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें मिलवा से बरोटा, इंदौरा से काठगढ़, मकड़ोली से झंगराड़ा, घडरां से रैहन, गंगथ से घेटा तथा मंदोली टप्पा रोड जैसी प्रमुख सड़कों के उन्नयन कार्य शामिल हैं।

उन्होंने इन सभी परियोजनाओं की गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की गति को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इंदौरा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ पेयजल, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


  उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे विकास कार्यों की निगरानी में सहयोग करें, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी दीपक महाजन, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सिकंदर व हरीश, तथा समस्त कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading