संवाददाता शुभम ठाकुर बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र को 5 फरवरी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एकदिवसीय दौरे पर झंडूता पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

झंडूता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विवेक कुमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
मुख्यमंत्री बरठी में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता से साझा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शाहतलाई में 25 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, बरठी–शाहतलाई सड़क के विस्तारीकरण और चरण गंगा स्कीम का शिलान्यास करेंगे, जबकि बरठी ब्लॉक भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा।“5 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं।

इस दौरान कई अहम विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। बरठी में एक बड़ी जनसभा भी आयोजित की जाएगी।मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यह दौरा झंडूता के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह दौरा झंडूता क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.