जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां ने बेटी की शादी को दी आर्थिक सहायता





मिलाप कौशल खुंडियां



उपमंडल ज्वालामुखी के तहत समाजसेवी संस्था जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां ने बग्गी पंचायत में एक बहुत ही जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।


जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के सदस्य राकी राणा ने बताया कि यह संस्था की तरफ से 40वीं परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया गया है।साथ ही कहा कि भविष्य में यह संस्था अपने सभी दानवीरों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए बचनबद्ध है।

संस्था बिमारी से जूझ रहे लोगों, विकलांग लोगों, असहाय,बेसहारा लोगों की हर संभव सहायता करने का प्रयास करती है।राकी राणा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आस पड़ोस में भी कोई ऐसा परिवार हो जिसे किसी सहायता की जरूरत हो तो संस्था से जुड़े और उनकी सहायता करने में सहयोग करें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading