जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां ने लगाया छठा रक्तदान शिविर                                                      126 यूनिट रक्त किया एकत्रित, संस्था ने सभी का जताया आभार




मिलाप कौशल खुंडियां



उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की समाजसेवी संस्था जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां ने अपने चौथे स्थापना दिवस पर इस विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वहीं संस्था के सदस्य राकी राणा,रिंकू शर्मा ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज से आए डाक्टर मुनिष व उनकी टीम ने लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही रक्तदान प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही रक्तदान करवाया।

सदस्यों ने बताया कि इस विशेष रक्तदान शिविर में 35 ऐसे रक्त वीर थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया तथा 18 रक्त वीरांगनाओं ने भी रक्तदान किया।इस शिविर में कुल 126 यूनिट्स ब्लड लोगों ने दान किया।जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के चौथे स्थापना दिवस पर ज्वालामुखी किंग्स रीजेंसी होटल मालिक ओंकार चंद डोंगर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

मुख्य अतिथि ने संस्था की तरफ से समाजसेवी,ईमानदार व असहाय, बेसहारा लोगों की दिल से सेवा करने वाले समाजसेवियों को शाने चंगर अवार्ड से सम्मानित किया जिसमें व्यवसाय अंबे पंडित,शिक्षक राकेश राणा, डाक्टर राम कुमार सूद, लाखों रूपए के सोने का हार लौटा देने वाली बेटी ईशू,ओंकार चंद, लक्की राणा, हर गरीब, मजबूर, लाचार व आम जन-मानस की आवाज बुलंद करने पर पत्रकार मिलाप कौशल को भी शाने चंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया।


जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के सभी सदस्यों ने इस विशेष रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी दानवीरों, रक्त वीरों, रक्त वीरांगनाओं का धन्यवाद किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading