सुंदरनगर में एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्नविकास कार्यों में तेजी लाने के दिए  निर्देश


सुंदरनगर,


एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी  की अध्यक्षता में आज सुंदरनगर उपमंडल के विभिन्न विभागाध्यक्षों की विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल के अंतर्गत चल रहे विकासात्मक कार्यों, योजनाओं तथा जनकल्याण से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति व वित्तीय आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों में चल रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।


एसडीएम ने विभागों द्वारा पेश कार्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी जनहित के विपरीत है, इसलिए अधिकारी समयबद्धता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित विकासात्मक कार्यों से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी की जाएं, ताकि बजट स्वीकृति में किसी प्रकार की बाधा न आए।अमर नेगी ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाना है, इसलिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
बैठक में उपमंडल सुंदरनगर के  विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading