जुखाला के चुनी लाल नेशनल गेम्स खो- खो मे तकनीकी अधिकारी के रूप मे चयनित



बिलासपुर

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी शहर में  आयोजित हो रही 38वीं नेशनल गेम्स में जुखाला निवासी चुनी लाल ठाकुर राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। यह नेशनल गेम्स आगामी 28 जनवरी से 2  फरवरी तक आयोजित होगी। उनका चयन इन नेशनल गेम्स में खो – खो स्पर्धा हेतु हुआ है। खो -खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एम एस त्यागी ने आधिकारिक पत्र जारी कर उनके चयन की पुष्टि की है।  


वह हिमाचल प्रदेश से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हेतु चयनित होने वाले एकमात्र तकनीकी  अधिकारी है। वर्तमान में चुनी लाल ठाकुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय  रिड़ी में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैँ। तथा रोजाना सुबह – शाम अपने इलाके के युवा लड़के व लड़कियों को खो-खो खेल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करते हैँ।


उनकी इस नियुक्ति के लिए उन्होने खो- खो फेडरेशन ऑफ  इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल,राष्ट्रीय महासचिव एम एस त्यागी, प्रदेश खो खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, उपाध्यक्ष एल आर वर्मा, महासचिव देवी दत्त तवर, प्रदेश खो-खो संघ तकनीकी बोर्ड चेयरमैन अमरजीत ठाकुर तथा प्रदेश सह सचिव लक्ष्मी दत्त का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *