अंशुल शर्मा।घुमारवी
जिला आयुष अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर राजन सिंह के आदेश अनुसार तथा उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीषा गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रीष्म उत्सव घुमारवीं में आयुष विभाग की प्रदर्शनी लगायी गई है| जिसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री आदरणीय राजेश धर्मानी ने किया तथा उनको विभाग द्वारा चलाए जा रहे भिन्न भिन्न चिकित्सा विधियो के बारे में अवगत करवाया।
इस बार उप मंडलीय आयुष अधिकारी ने एक विषय( थीम) का नारा दिया है । वह है अपना देश, अपनी माटी, अपने लोग,अपना आयुर्वेद। डॉक्टर राजन सिंह की अनुपस्थिति में डॉक्टर मनीषा की देख रेख में ग्रीष्म उत्सव घुमारवीं में प्रदर्शनी का सारा कार्य किया जा रहा है।
डॉक्टर विकास को मेला प्रभारी नियुक्त किया है। जिन की देख रेख में प्रदर्शनी का सारा कार्य किया जा रहा है ।डॉक्टर मोनिका भारद्वाज की देख रेख में योग एवं प्राणायाम द्वारा लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।
डॉक्टर अभिषेक ठाकुर एवं डॉक्टर इरेश द्वारा औषधीय पौधों का उनके लोगों की बिमारियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में अवगत कराया जा रहा है। डॉक्टर अन्नु वर्मा, डॉक्टर गौरी एवं डॉक्टर नील कमल द्वारा सामान्य रोगियों की जाँच की जा रही है।तथा उनको निशुल्क दवाइयां भी बाँटी जा रही है।
डॉक्टर गुलशन द्वारा प्रोजेक्टर पर आम लोगों को विभाग द्वारा चलाए जा रहे अलग अलग चिकित्सा विधियों को दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही डॉक्टर तरुण सोनी ने भी मर्म चिकित्सा तथा अलावु चिकित्सा द्वारा रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी में अजय कुमार तथा अश्विनी कुमार आयुर्वेदिक फ़ार्मेसी ऑफ़िसर के रूप में तथा देवराज एवम अनिल चतुर्थ श्रेणी के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
