कृष्ण कुमार शर्मा ने संभाला सरकाघाट एसडीएम का कार्यभार

सरकाघाट, 27 मार्च

हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2019 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने आज शुक्रवार को एसडीएम सरकाघाट के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। कृष्ण कुमार शर्मा इससे पूर्व डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग शिमला में बतौर संयुक्त निदेशक सेवाएं दे रहे थे। वह उपमण्डल सरकाघाट के 33वें एसडीएम होंगे। कृष्ण कुमार शर्मा इससे पहले एसडीएम कुमारसेन व जोगिन्द्रनगर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

एसडीएम सरकाघाट का कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने उपमण्डल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से उपमण्डल के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहयोग व योगदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए टीम भावना से जिले का विकास करेंगे, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं व अन्य जानकारियां लेकर रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading