सुंदरनगर में किसानों के लिए केंचुआ खाद, प्राकृतिक खेती व मिलेट्स पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सुंदरनगर, 12 अप्रैल 2026।

कृषि विभाग मंडी के सौजन्य से कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में “किसानों के लिए केंचुआ खाद, प्राकृतिक खेती और मिलेट्स (बाजरा) पर आधारित क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) कार्यक्रम” के तहत खेती से संबंधित तीन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सुंदरनगर व बल्ह विकास खण्डों के अंतर्गत कुल 81 किसानों ने भाग लिया।

कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर की प्रधानाचार्या डॉ. प्राची ने सभी प्रशिक्षुओं का अभिनंदन करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों व कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा देशी एवं विदेशी/अनोखी सब्जियों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) के निर्माण की पूरी विधि, उसके प्रयोग एवं लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती, उनकी विशेषताओं तथा उनसे बनने वाले विभिन्न व्यंजनों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही प्राकृतिक खेती के लाभ एवं उसकी विशेषताओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसान इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश, प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सुधीर एवं डॉ. मीना, प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने प्रशिक्षण प्रदान किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading