नलवाड़ मेला करसोग: सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन संपन्न

करसोग में 05 से 11 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले नलवाड़ मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए नवोदित गायक कलाकारों के लिए

ऑडिशन का आयोजन डिग्री कॉलेज करसोग के ऑडिटोरियम में किया गया। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस ऑडिशन कार्यक्रम में

प्रतिभागियों के स्वर, ताल, प्रस्तुति और ऑल ओवर परफॉर्मेंस को जांचा गया।

एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि ऑडिशन के आधार पर ही सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में उभरते स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

ऑडिशन कार्यक्रम में करसोग के अतिरिक्त जिला शिमला के ठियोग, सुन्नी, थुनाग व छतरी आदि स्थानों के कलाकारों ने भाग लिया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading