आरसेटी कुल्लू में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

कुल्लू, 23 मार्च : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) कुल्लू द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 26 महिला प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। 35 दिन तक चले इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर उद्यम के माध्यम से सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम में सफल उद्यमी बनने के लिए तथा अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को सही ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक उद्यमिक क्षमताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान एवं उनका उपयोग, निरंतरता, सूचनाओं की खोज, क्वालिटी प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास तथा प्रभावी संचार जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में निदेशक पीएनबी आरसेटी कुल्लू, चंद्रनारायण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा बाजार प्रबंधन और गुणवत्ता प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिलाओं को अपनी आजीविका स्वयं अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती लक्ष्मी ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षुओं का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading