कुल्लू, 9 अप्रैल :- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री, विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कटराईं में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई बुधीश्वर गौड़ के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इसके उपरांत मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता जोग ध्यान ठाकुर के आकस्मिक निधन पर तेगूबेहड़ स्थित उनके निवास पहुंचे और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.