आपसी समन्वय से कार्य करें विभाग : उपायुक्त

कुल्लू: 6 अप्रैल : उपायुक्त, अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा जल शक्ति विभाग कटराईं के साथ बैठक की।

बैठक में मनाली से कलाथ के मध्य भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि प्रभावित सड़कों पर सभी प्रकार के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र आरंभ किया जाए, ताकि एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित टारिंग कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके और आम जनता को बेहतर व सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंगलवार को सभी प्रभावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जाए, जिससे कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रभावी योजना बनाई जा सके। साथ ही जल शक्ति विभाग को आगामी सप्ताह से मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि सड़कें आम जनजीवन की आधारभूत आवश्यकता हैं और उनकी खराब स्थिति से लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र मनाली में जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में एनएचएआई के सुपरविजन कंसल्टेंट अशोक चौहान , एसडीओ, जल शक्ति विभाग दीक्षांत शर्मा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading