उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि शनिवार सांय बंजार सोझा के पास एक टेंपो ट्रेवलर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी

कुल्लू 5 अप्रैल 2026

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि शनिवार सांय बंजार सोझा के पास एक टेंपो ट्रेवलर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इस वाहन में चालक को मिलाकर कुल 23 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बंजार से राहत एवं बचाव दल तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्यों में जुट गए थे। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया था जहां इनका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक छ घायलों को उपमंडलाधिकारी बंजार के माध्यम से पांच हज़ार प्रत्येक के हिसाब से कुल 30 हजार रुपए की राहत राशि प्रशासन की ओर से तुरन्त फ़ौरी राहत के तौर पर प्रदान की गई है तथा अन्य सभी घायलों को भी राहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी घायलों का उपचार में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि इस दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। जिसमें से एक मृतका दीपाली के परिवार को 25 हज़ार की राहत राशि जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि दो शवों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मोर्चरी के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही इनके परिजनों द्वारा इनके शवों की पहचान की पुष्टि की जाती है, इनके परिजनों को मृतकों के शव सौंपकर इन्हें राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading