वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

रिकांगपिओ,27 मार्च 2026

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‌ वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी ‌ के युग में वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय साक्षरता ‌एवं ‌इसके विभिन्न पहलुओं पर जागरूक होना अनिवार्य है ताकि वे साइबर ठगों ‌ के ‌ शिकार न बने।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया ‌ ताकि वे ‌अवसाद से ग्रस्त ना हो और तनाव मुक्त जीवन व्यतीत कर सकें।

जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया तथा कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही समावेशी योजनाओं ‌ से उन्हें अवगत करवाया।

बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ ‌ प्रवीण शर्मा, ‌ परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, ‌‌ जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ‌ सहित अन्य ‌ स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading