रिकांगपिओ, 12 अप्रैल 2026
राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कल्पा ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
कैबिनेट मंत्री ने संगठन को आगामी पंचायत चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
इसके उपरांत, राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सनी और उपस्थित अधिकारियों से उनके समयबद्ध सीमा में निपटान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.